महिला के साथ गलत करने का प्रयास, रुपये ले भागा

देवघर : एक महिला ने गलत करने के प्रयास व रुपया ले भागने की एफआइआर नगर थाने में दर्ज करायी है. मामले में सिंघवा मुहल्ले के मुन्ना यादव सहित मिथिलेश यादव, राजीव यादव व अन्य अज्ञात चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 17 जून की दोपहर करीब एक बजे सभी आरोपित […]

देवघर : एक महिला ने गलत करने के प्रयास व रुपया ले भागने की एफआइआर नगर थाने में दर्ज करायी है. मामले में सिंघवा मुहल्ले के मुन्ना यादव सहित मिथिलेश यादव, राजीव यादव व अन्य अज्ञात चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 17 जून की दोपहर करीब एक बजे सभी आरोपित उसके घर घुस आये. गाली-गलौज करते हुए पति के बारे में पूछे.
अपने घर की तरफ से पार नहीं होने की बात कहते हुए गाली देने लगे. इसके बाद हाथ में लिया भुजाली भांजते हुए राजेश घर में घुस आया. पीछे से मुन्ना व मिथिलेश भी घर के अंदर आ गये. बक्से में रखे नकद 7000 रुपये व जेवरात ले जाने लगे. मना करने पर पटक दिया व कपड़े नोंचने लगा. हो-हल्ला सुनकर संजय व राहुल के साथ उसके पति आ गये. जाते-जाते राजेश ने बक्से से 7000 रुपये निकाल लिया और थाना नहीं जाने की धमकी दी. 25 मई को भी उनलोगों के खिलाफ नगर थाने में एक सनहा दर्ज करायी थी. यह भी जिक्र है कि मुन्ना व उसके परिजन भूमि कारोबार से जुड़े हैं. अक्सर वे लोग गलत करते हैं. कई बार थाने से बांड पर छूटे हैं. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >