ओवरलोडेड हाइवा को ग्रामीणों ने घंटों रोका

मधुपुर : देवघर-मधुपुर पथ पर रोशन पहाड़ी के निकट सोमवार शाम को दर्जनों ग्रामीणों ने ओवरलोडेड एक दर्जन से अधिक हाइवा को घंटों रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि गौरी पहाड़ी से हर दिन दर्जनों हाइवा ओवर लोडेड गिट्टी लेकर देवघर के रास्ते बिहार जाते हैं. ओवर लोडेड हाइवा की गिट्टी सड़क पर गिरती […]

मधुपुर : देवघर-मधुपुर पथ पर रोशन पहाड़ी के निकट सोमवार शाम को दर्जनों ग्रामीणों ने ओवरलोडेड एक दर्जन से अधिक हाइवा को घंटों रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि गौरी पहाड़ी से हर दिन दर्जनों हाइवा ओवर लोडेड गिट्टी लेकर देवघर के रास्ते बिहार जाते हैं. ओवर लोडेड हाइवा की गिट्टी सड़क पर गिरती हुई जाती है. कई बार तेज रफ्तार हाइवा ने ग्रामीणों की बकरी व बैल आदि मवेशियों को भी कुचल कर मार दिया और भाग निकला. ग्रामीणों की मांग थी कि अब से कोई भी हाइवा इस रोड पर ओवर लोडेड नहीं चले. पत्थर प्लांट के अधिकारियों व वाहन मालिकों ने ओवरलोडेड नहीं चलाने का आश्वासन दिये जाने के दो घंटे बाद वाहनों को ग्रामीणों ने जाने दिया. साथ ही कहा कि अगर मंगलवार से ओवर लोडेड वाहन चले तो वे लोग सड़ जाम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >