देवघर : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलुवाई समाज) का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष बाबूल गुप्ता की देखरेख में बाजला चौक स्थित कार्तिकेय प्लाजा में हुआ. इसमें ध्रुव प्रसाद साह मध्यदेशीय वैश्य सभा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने. जबकि दीपक गुप्ता सचिव बने. चुनाव पर्यवेक्षक ने विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. उन्हें 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया. चुनाव में कुल 58 वोटरों ने हिस्सा लिया. सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे. इसमें देवघर के दीपक गुप्ता ने पालोजोरी के मनोज कुमार साह को 36 मतों से पराजित किया. वोटरों ने 58 ने हिस्सा लिया.
दीपक गुप्ता को 47 वोट मिला. जबकि मनोज कुमार साह को 11 वोट मिला. चुनाव पदाधिकारी ने मनोज कुमार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया. चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र गुप्ता व सहायक पर्यवेक्षक प्रेम कुमार गुप्ता थे. इसे सफल बनाने में प्रदेश सचिव काशीनाथ साह, देवघर से चितरंजन कुमार, बद्री साह, नागेंद्र साह, संजय साह, अर्जुन साह, देवेंद्र साह, अमन कुमार, सुमन गुप्ता, हनुमान साह, मोहनपुर से कैलाश साह, राजेंद्र साह, सोनारायठाढ़ी से कामेश्वर साह, सारठ से अशोक साह, सीता राम साह, मधुपुर से ध्रुव कुमार, राजेंद्र प्रसाद साह, प्रेम कुमार गुप्ता, नरेश गुप्ता, मारगोमुंडा से शशि साह, विपिन कुमार गुप्ता, पालोजोरी से राजेंद्र कुमार साह, मनोज कुमार साह आदि मौजूद थे.
नयी कमेटी एक नजर में
जिला अध्यक्ष -ध्रुव प्रसाद साह
जिला उपाध्यक्ष – मनोज कुमार साह
जिला सचिव-दीपक गुप्ता
जिला सह सचिव -अजीत कुमार साह
कोषाध्यक्ष -कुंदन गुप्ता
सह कोषाध्यक्ष-संजय कुमार गुप्ता
क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने
प्रदेश अध्यक्ष बाबूल गुप्ता ने कहा कि पुरानी कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो गया है. नयी कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा. दोनों विजयी प्रत्याशी युवा हैं. उम्मीद करते हैं कि दोनों आपसी तालमेल से समाज को आगे बढ़ाने में सराहनीय योगदान देंगे. प्रदेश कमेटी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है. देवघर में ही प्रदेश कमेटी का चुनाव करायेंगे. तिथि की घोषणा आगामी बैठक में की जायेगी.
जिलाध्यक्ष ने कहा
जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि समाज ने दायित्व सौंपा है. उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे. हम पहले से सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं. अब समाज ने भी सेवा करने की जिम्मेदारी दी है.
एक गुट ने किया चुनाव का बहिष्कार
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलुवाई समाज) के एक गुट ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए बहिष्कार कर प्रदेश अध्यक्ष रामदास की देखरेख में जल्द ही पुन: चुनाव कराने की घोषणा की है. इसमें नरेश साह, बाल गोविंद साह, आस्तिक प्रसाद साह, रंजीत कुमार साह, विजय कुमार साह, विकास कुमार साह, अजय कुमार साह, प्रताप कुमार गुप्ता, हनुमान, मंटू कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेश साह, अशोक साह, गोपाल साह, राजेश कुमार, प्रकाश, मनोज, सुरेन साह, धीरेंद्र कुमार साह आदि शामिल हैं.
