सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर एडमिन के विरुद्ध होगी कार्रवाई

देवघर : सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई होगी. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने आम जनता से यह अपील की है कि सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह नहीं फैलायें. वैसे तत्व जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं, उन से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. भारतीय दंड संहिता के […]

देवघर : सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई होगी. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने आम जनता से यह अपील की है कि सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह नहीं फैलायें. वैसे तत्व जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं, उन से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धारा व आइटी एक्ट के तहत वैसे तत्वों पर एफआइआर दर्ज की जायेगी. जिले के लोगों से अनुरोध करते हुए एसपी ने कहा है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास नहीं करें.

अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस को बतायें. सूचना देने वालों का नाम पुलिस गुप्त रखेगी. साथ ही सभी ग्रुप एडमिन को निर्देश दिया है कि किसी तरह की अफवाह नहीं फैलायें. अन्यथा सीधे जिम्मेवार मानते हुए कार्रवाई की जायेगी. एसपी द्वारा ईद के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. दो दिन पूर्व किसी ग्रुप में फूलजोरी पहाड़ से विमान टकराने की अफवाह वायरल हुई थी. अगर ऐसी कोई अफवाह के वायरल संबंधी सूचना मिलेगी तो संबंधित ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई होगी.

ईद के मद्देनजर उठाया गया कदम
दो दिन फूलजोरी पहाड़ से विमान टकराने की अफवाह हुई थी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >