सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे दिखायेंगे प्रतिभा

देवघर : लक्ष्मीपुर चौक स्थित श्री बैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में आयोजित 21 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया जायेगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसका शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जायेगा. इसमें शिविर के बच्चे हिस्सा लेंगे. मौके पर नये सरदार पंडा श्रीश्री […]

देवघर : लक्ष्मीपुर चौक स्थित श्री बैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में आयोजित 21 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया जायेगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसका शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जायेगा. इसमें शिविर के बच्चे हिस्सा लेंगे. मौके पर नये सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. इसके उपरांत सम्मान समारोह शुरू किया जायेगा.

इसमें मैट्रिक, इंटर में टॅाप करनेवाले छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न विधाओं में शहर का नाम रोशन करनेवाले को पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो डा सुरेश भारद्वाज, देवघर विधायक नारायण दास, पूर्वमंत्री कृष्णानंद झा सहित अन्य अतिथियों के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मार्कंडे कुंजिलवार, प्रकाश भारद्वाज, पप्पू द्वारी, दीपक भारद्वाज, सौरभ खवाड़े, अमर चांद पंडित, राजू झा, मधुकर मिश्र, निर्मल मिश्र, संजय मिश्र, महेश मिश्र, बबन पुरोहितवार आदि जुटे हुए हैं.

अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान देनेवाले होंगे सम्मानित
मैट्रिक, इंटर के मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
श्री वैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में हाेगा आयोजन
आज ये किये जायेंगे सम्मानित
सीबीएसइ मैट्रिक से: आद्या कुमारी, मानषी कुमारी, इपशिता कुमारी
सीबीएसइ इंटर कॉमर्स: ममता कुमारी, शिखा द्विवेदी, फरही
सीबीएसइ इंटर साइंस: सत्यम कुमार, अपराजिता मित्रा, आयूषी मुखर्जी
सीबीएसइ आर्ट्स: संस्कृति, कुमार आर्यन, अंजली राज
जैक इंटर साइंस: जुही कुमारी, आद्या कुमारी, सोनी कुमारी
जैक इंटर कॉमर्स: भाष्कर कुमार, चंद्र शेखर यादव, पीयूष कुमार
शहर का नाम रोशन करने के लिए: मेजर रोहित शेखर झा, राजप्रीत आनंद, उज्ज्वल कुमार पाठक
समाज सेवा क्षेत्र में: सुनील खवाड़े
बेस्ट जन प्रतिनिधि: कन्हैया झा, शैलजा देवी
चिकित्सा क्षेत्र में: डाॅ एनडी मिश्रा
कला क्षेत्र में: मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरु
स्वच्छता क्षेत्र में: नगर निगम
शिक्षा क्षेत्र में: डा‍ॅ जेसी राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >