सारवां : मनीगढ़ी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात छत्तीसगढ़ पुलिस के हवलदार टेंक टयुस टोप्पो बेहोशी की हालत में पुलिस जवानों को मिले. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारवां थाना प्रभारी पीके यादव को दी. उन्होंने हाइवा पेट्रोलिंग को मनीगढ़ी मोड़ भेजा. पुलिस के जवानों ने जब हवलदार से पूछताछ की तो उसने लड़खड़ाते हुए जिस भाषा में बात की वह जवान नहीं समझ सके.
उसे जवानों ने उठा कर सारवां सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया. हवलदार के कमरबंद पेटी में छत्तीसगढ़ पुलिस व बैज पर उनका नाम लिखा था. थाना प्रभारी ने बताया कि जब नेट के माध्यम से छत्तीसगढ़ कंट्रोल रूम से बात की गयी तो उसकी पहचान रायगढ़ जिले के टिपू थाना के हवलदार के रूप में हुई. कहा कि हवलदार यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान यहां आ रहे हैं.
