देवघर : नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने नयी पहल शुरू की है. लोगों को जागरूक करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है. इसमें सेल्फी भेजनेवाले सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जायेगा तथा निगम की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इसमें पाॅलीथिन की जगह थैला का उपयाेग करते हुए सेल्फी भेजना होगा. इसके अंतर्गत लोग पांच दिनों तक यानी 10 जून तक ही अपनी सेल्फी भेज सकते हैं.
10 जून तक ही भेज सकते हैं सेल्फी वाला फोटो, नंबर पर भेजें सेल्फी 004675349
देवघर : नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने नयी पहल शुरू की है. लोगों को जागरूक करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है. इसमें सेल्फी भेजनेवाले सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जायेगा तथा निगम की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इसमें पाॅलीथिन […]

इसके बाद फोटो प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा. इस संबंध में सीइओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि धार्मिक नगरी को स्वच्छ रखने का दायित्व हम सभी का है. सब मिल कर बाबा की नगरी को स्वच्छ रखेंगे. इसके लिए जनता को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्हें प्रोत्साहित करने की योजना बनायी गयी है.
पांच दिवसीय सेल्फी प्रतियोगिता शुरू की गयी है. इसके अंतर्गत व्हाट्सएप नंबर 7004675349 पर सेल्फी भेजनेवाले सभी नागरिकों का मनोबल बढ़ाया जायेगा. उन्हें सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. लोगों की संख्या देख कर जगह तय किया जायेगा. अगर अधिक लोग भेजेंगे तो बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पॉलीथिन का उपयोग बंद कर थैली का उपयोग करने की अपील की है.