मृतक युवती के परिजनों से मिले सांसद, बंधाया ढाढ़स

देवघर : छेड़‍खानी के बाद फांसी लगा कर जान देने वाली युवती के परिजनों से मिलने सांसद डॉ निशिकांत दुबे शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा. युवती की मौत के गुनहगार को निश्चित रूप से सजा मिलेगी. पीड़ित माता-पिता के […]

देवघर : छेड़‍खानी के बाद फांसी लगा कर जान देने वाली युवती के परिजनों से मिलने सांसद डॉ निशिकांत दुबे शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा.
युवती की मौत के गुनहगार को निश्चित रूप से सजा मिलेगी. पीड़ित माता-पिता के साथ युवती के भाई ने भी सांसद को पीड़ा बतायी. सांसद ने कहा कि दोषी को संरक्षण कौन दे रहा है. इस बात की भी तहकीकात के लिए पुलिस अधीक्षक देवघर को निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी सूरत में दोषी बच नहीं पाये. इस अवसर पर देवता पांडेय, हरिकिशोर सिंह, युवा जिला प्रभारी अभय आनंद झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >