देवघर : बुधवार को बाबा मंदिर में मलमास मेला में आये श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही. सुबह से ही मेला सामान्य दिखा. दिन के दस बजे के बाद ओवर ब्रिज भी पूरी तरह से खाली हो गया. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर मंगल कामना की. इसके बाद भी शीघ्र दर्शनम के लिए 1416 भक्तों ने कूपन लेकर जलार्पण किया.
बुधवार को कूपन के माध्यम से मंदिर को 3.54 लाख रुपये की आमदनी हुई.
