मनमोहन मुरली वाला जादू कैसा कर डाला... वृंदावन की होली व मयूर पंख के नृत्य की हुई अद्भुत प्रस्तुति

चितरा : एसपी माइंस चितरा कोलियरी में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन पर मंगलवार की रात मुंबई से सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या चितरा पहुंचीं. उन्हें देखने व उनके भजन सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे. भजन की शुरुआत उन्होंने ‘ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर […]

चितरा : एसपी माइंस चितरा कोलियरी में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन पर मंगलवार की रात मुंबई से सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या चितरा पहुंचीं. उन्हें देखने व उनके भजन सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे. भजन की शुरुआत उन्होंने ‘ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है’ गीत पर झांकी प्रस्तुत कर की.
इस भजन पर ग्रुप के कलाकारों ने माथे पर आग रख कर नृत्य किया. ‘मेला लागल है चितरा कोलियरी में’ डमरू वाले मेेरे भोले बाबा अपने भक्तों की बिगड़ी बना देे’ समेत कई भजन अपनी मधुर आवाज में सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा वृंदावन में खेले जाने वाले राधा-कृष्ण की फूलों की होली व मयूर पंखों की अद्भुत प्रस्तुति की गयी.
इस मौके पर उन्होंने ‘रंग डालो रंग डालो सरररर’, ‘होली खेले नंदलाल अवध मेें’, समेत अन्य बेहतरीन भजन व मनोरम झांकियां प्रस्तुत की. इसके अलावा प्रदीप सांवरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की. इसके पहले बांग्ला प्रेमियों के लिए बांग्ला कीर्तन प्रस्तुत किया गया. तृप्ति शाक्या ने कहा कि चितरा कोलियरी यज्ञ समिति के सौजन्य से चौथी बार यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसके लिए यज्ञ समिति चितरा को धन्यवाद दिया. मौके समिति के अध्यक्ष ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मंच संचालन राजेश ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >