1.83 करोड़ की लागत से बनेंगे 32 आंगनबाड़ी व तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र

देवघर : एमएसडीपी योजना के तहत देवघर के मधुपुर, करौं एवं पालोजोरी प्रखंड में 32 आंगनबाड़ी केंद्र व तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा. 7.50 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र एवं 42 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए सरकार द्वारा 1.83 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. योजना के तहत मधुपुर […]

देवघर : एमएसडीपी योजना के तहत देवघर के मधुपुर, करौं एवं पालोजोरी प्रखंड में 32 आंगनबाड़ी केंद्र व तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा. 7.50 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र एवं 42 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए सरकार द्वारा 1.83 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है.
योजना के तहत मधुपुर प्रखंड में 20 आंगनबाड़ी केंद्र व एक स्वास्थ्य उपकेंद्र, करौं प्रखंड में चार आंगनबाड़ी केंद्र व एक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पालोजोरी प्रखंड में आठ आंगनबाड़ी केंद्र व एक स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जायेगा. योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए पूर्व में ही ग्राम समिति की बैठक में प्रस्ताव लिया गया था. जिला समिति के अनुमोदन के बाद सरकार को दिसंबर 2017 में अंतिम रूप से प्रस्ताव भेजा गया था.
एमएसडीपी योजना के तहत देवघर के तीन प्रखंडों में होगा निर्माण कार्य
विभाग से 1.83 करोड़ का आवंटन मिला
कार्य करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर होगा एजेंसी का चयन
ग्राम समिति की हुई थी बैठक, जिला समिति के अनुमोदन के बाद सरकार को भेजा गया था प्रस्ताव
कहते हैं डीडब्ल्यूओ
‘योजना के तहत चिह्नित प्रखंडों में आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए 1.83 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. कार्यों को पूरा करने के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर काम सुपुर्द कर दिया जायेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >