बांग्ला नववर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़े लाखो श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:38 AM
देवघर : बांग्ला नववर्ष पर रविवार को बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही. इस दौरान आरके मिशन के छात्र भी बाबा मंदिर पहुंचे व जलार्पण किया. इधर, बाबा मंदिर प्रबंधन को बांग्ला नववर्ष पर मंदिर परिसर में लगे दान पात्र से 3,85,172 रुपये की […]
देवघर : बांग्ला नववर्ष पर रविवार को बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही. इस दौरान आरके मिशन के छात्र भी बाबा मंदिर पहुंचे व जलार्पण किया. इधर, बाबा मंदिर प्रबंधन को बांग्ला नववर्ष पर मंदिर परिसर में लगे दान पात्र से 3,85,172 रुपये की आमदनी हुई. वहीं शीघ्र दर्शनम से मंदिर को 2.75 लाख रुपये की आय हुई.
इधर, बाबा मंदिर के प्रभारी के बदलते ही व्यवस्था में भी काफी बदलाव दिख रहा है. विकास पात्र में पहले गिनती के लिए मंदिर को मजदूरी पर आदमी रख कर गिनती करना होता था. पहली बार देखा गया कि मंदिर के सभी दारोगा, कर्मचारी, प्रबंधक सहित चारों सहायक प्रभारी पैसों की गिनती करते देखे गये. मंदिर प्रभारी ने डीसी के आदेशानुसार बाहरी लोगों से पैसे की गिनती नहीं कराने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा गिनती के दिन सभी मंदिर दारोगा को गिनती के अंत तक मौजूद रह कर पैसे की गिनती करने का आदेश जारी किया है. गिनती में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










