शुभो नोबो बरसो से नये वर्ष का स्वागत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:32 AM

विज्ञापन

देवघर : स्टेशन रोड स्थित आरएन बोस बांग्ला लाइब्रेरी में रविवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष पोयला बैशाख धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वमय चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक सामूहिक गीत पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद कलाकार मिठू दासगुप्ता, मेघा बर्मन, ओएसी […]

विज्ञापन
देवघर : स्टेशन रोड स्थित आरएन बोस बांग्ला लाइब्रेरी में रविवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष पोयला बैशाख धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वमय चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक सामूहिक गीत पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद कलाकार मिठू दासगुप्ता, मेघा बर्मन, ओएसी मुखर्जी, पूर्णिमा चटर्जी,रूपसा चटर्जी ने संयुक्त रूप से मनमोहक नृत्य पेश किये.
इसके बाद देवोपम मुखर्जी ने बांसुरी से संगीत पेश किया अौर तबला में मोनार्क दास ने संगत किया. देवाशीष राय व महुआ राय ने हास्य कविता की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को लोटपोट कर दिया. कार्यक्रम के अंत में कोलकाता से आये कलाकार मॉम घोष ने संगीत का कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया. मंच संचालन सुतपा बोस राय चौधरी व कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरी के सचिव पार्थ मुखर्जी ने किया. समारोह में बंगाली समाज के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. वहीं नये साल के उपलक्ष्य को लेकर लोगों के बीच बांग्ला कैलेंडर का भी वितरण किया गया. मौके पर संजय राय, एनसी गांधी, केसी सरकार, अजीत बनर्जी, विकास मित्रा, संदीप सिद्धांत, सुदीप्त सरकार, गणेश कर, माहिर लाल दास, कमल मित्रा, पाबन राय, असीम व मानिक घोष तथा शंभू यादव ने सराहनीय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola