अब निजी जमीन पर लगाएं पौधे, सरकार देगी खर्च

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:26 AM

विज्ञापन

देवघर : वन विभाग से मुख्यमंत्री जन-वन योजना के तहत निजी जमीन पर पौधे लगाने के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वन विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री जन-वन योजना के तहत 50 डिसमिल निजी जमीन पर पौधे लगा सकते हैं. इस योजना में फलदार व कष्ठ प्रजातियों की लकड़ी लाभुक अपनी जमीन […]

विज्ञापन
देवघर : वन विभाग से मुख्यमंत्री जन-वन योजना के तहत निजी जमीन पर पौधे लगाने के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वन विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री जन-वन योजना के तहत 50 डिसमिल निजी जमीन पर पौधे लगा सकते हैं. इस योजना में फलदार व कष्ठ प्रजातियों की लकड़ी लाभुक अपनी जमीन पर लगा सकते हैं. सरकार ने इस वर्ष योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का रकबा एक एकड़ से घटा कर 50 डिसमिल कर दिया है.
प्रति 50 डिसमिल जमीन पर लगभग 100 फलदार पौधे व 200 काष्ठ प्रजातियों के पौधे लाभुक अपने पसंदीदा नर्सरी से प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना में वन विभाग से जमीन की झाड़ियों से घेराबंदी, गड्ढे की खुदाई, पौधारोपण, दो कोड़नी व निकोनी, खाद व कीटनाशक के लिए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. तीन वर्षों के दौरान विभाग से कोड़नी व सिंचाई के लिए भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी.
फलदार व काष्ठ प्रजातियों के पौधों की खरीदारी का पैसा भी विभाग स्तर से दी जायेगी. यह योजना तीन वर्षों के लिए है. डीएफओ मानेल टुडू अधिक से अधिक लाभ लोगों को देने के लिए वन कर्मियों को प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून तक है.
कैसे करें आवेदन
वन विभाग के सामाजिक वानिकी प्रमंडल के कार्यालय में मुख्यमंत्री जन-वन योजना का दो फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. एक आवेदन को आवेदक सामाजिक वानिकी प्रमंडल के डीएफओ व दूसरा आवेदन सीओ के पास जमा देंगे. योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नाम, पता, आधार नंबर, जमीन का ब्योरा, पर्चा समेत जमीन के दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करना है. सीओ द्वारा जमीन के स्वामित्व का रिपोर्ट डीएफओ को भेजी जायेगी, उसके बाद योजना का लाभ मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola