टेंटू व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:25 AM

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थानांतर्गत खोरीपानन के बोढ़नियां गांव स्थित डढ़वा नदी पर पुल निर्माण करा रही कंपनी केके बिल्डर्स के कैंप पर हमला कर रंगदारी मांगने वाले अपराधी टेटू हेंब्रम समेत उसके साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए टेटू […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थानांतर्गत खोरीपानन के बोढ़नियां गांव स्थित डढ़वा नदी पर पुल निर्माण करा रही कंपनी केके बिल्डर्स के कैंप पर हमला कर रंगदारी मांगने वाले अपराधी टेटू हेंब्रम समेत उसके साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए टेटू के घर व उसके रिश्तेदारों के घर की तलाशी ली. पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही वह भाग निकला.

सूत्रों की मानें तो टेंटू समेत उसके सभी साथी जंगल का फायदा उठाकर सिमुलतल्ला इलाके में भाग गये. पुलिस बिहार के जमुई अंतर्गत सिमुलतल्ला पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाये है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी दबोचे जायेंगे. कैंप पर 11 अप्रैल की रात 25 हथियारबंद अपराधियों ने तांडव मचाया था.

इस दौरान कंपनी के मैकेनिक करौं थाना क्षेत्र के पथरौल बड़जोरा निवासी दिलीप राय सहित सुपरवाइजर शिवदानी राय, बोढ़नियां निवासी पोखन यादव, अर्जुन यादव, विजय कुमार व प्रभाकर श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर मोबाइल व उनलोगों से पैसे की छिनतई कर ली. अपराधियों ने अपने लीडर का नाम टेंटू हेंब्रम बताते हुए कंपनी अधिकारियों का नंबर मांगा और काम बंद कराने की धमकी दे गये. वे लोग पैसे की डिमांड कर रहे थे. यह कहते हुए वे लोग गये कि जब तक नहीं कहेंगे, काम बंद रखना. घटना के बाद से वे लोग डरे हुए हैं. कंपनी के मैकेनिक की शिकायत पर जसीडीह थाने में घटना की एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

मामले में टेंटू हेंब्रम समेत उसके 20-25 अज्ञात हथियारबंद साथियों को आरोपित बनाया गया है. अपराधियों के धमकी के कारण संवेदक की ओर से काम को बंद कर दिया गया है. वहीं संवेदक विजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गयी है. सुरक्षा मिलने के बाद काम शुरू किया जायेगा. घटना को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola