इटखोरी. जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी मंगलवार को वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. घटना भुरकुंडा के पास घटी. बिरजू तिवारी महाष्टमी के मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि कर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर खाई में चला गया. वह अपने एक मित्र के वाहन से जा रहे थे. घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
