होमगार्ड के नये कंपनी कमांडर का स्वागत

कंपनी कमांडर ने कहा कि जिले मेंं प्रतिनियुक्त सभी जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व नियमों के अनुसार निभायें

चतरा. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जिला समादेष्टा कार्यालय में समारोह आयोजित कर होमगार्ड के नये कंपनी कमांडर जयपाल कुजूर का स्वागत किया गया. समारोह की अध्यक्षता जिला समादेष्टा अमरेंद्र कुमार ने की. मौके पर कंपनी कमांडर ने कहा कि जिले मेंं प्रतिनियुक्त सभी जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व नियमों के अनुसार निभायें, ताकि विभाग का नाम व गौरव बढ़े. मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा उपेंद्र कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार सोनी, आयुष कुमार, कृष्णा तिवारी, उमेश कुमार, सतीश कुमार, रमेश भोगता, राजेश कुमार, अनिल यादव, विनय ठाकुर, भोला कुमार, ओमप्रकाश कुमार, देवेंद्र यादव8, अंशु कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >