गिद्धौर. पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चला. इस दौरान लगभग चार दर्जन छोटे-बड़े वाहनों के कागजात, लाइसेंस, डिक्की की जांच की गयी. पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर एंटी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. मौके पर सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
