अवैध बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टर जब्त

सीओ रितिक कुमार ने शुक्रवार को वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाया.

जोरी. सीओ रितिक कुमार ने शुक्रवार को वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाया. इस दौरान घंघरी स्थित लीलाजन नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त ट्रैक्टर घंघरी गांव का बताया जा रहा है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में लाया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग से संबंधित पदाधिकारी को जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >