गिद्धौर. गांगपुर गांव के आजाद मुहल्ला में कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 40 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है. शाम के समय छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी होती है. ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से तत्काल नये ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
