ओवरलोड पत्थर लदा हाइवा का परिचालन से सड़क हुआ जर्जर

जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार–पखा मोड़ पथ पर इन दिनों ओवरलोड पत्थर लदा हाइवा का परिचालन लगातार हो रहा है.

चतरा. जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार–पखा मोड़ पथ पर इन दिनों ओवरलोड पत्थर लदा हाइवा का परिचालन लगातार हो रहा है. इससे सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है. रात-दिन पत्थर लदा हाइवा गुजरता है, कई बार पत्थर सड़क पर गिर चुके हैं और लोग बाल-बाल बचे हैं. राजगुरु माइंस से पत्थर लेकर ये वाहन डुमरी स्थित क्रशरों तक पहुंचते हैं. ग्रामीण सड़क पर क्षमता से अधिक लोड वाले वाहनों के कारण सड़क टूट चुकी है और अनगिनत गड्ढे बन गये हैं.

इस मार्ग पर घनी आबादी और कई विद्यालय स्थित हैं. छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होती है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से कई बार ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पैदल चलना भी मुश्किल है

पचमहला गांव के यूएमएस पचंबा के ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय सड़क किनारे है और छोटे-छोटे बच्चे रोजाना खतरे में रहते हैं. पप्पू यादव ने बताया कि सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सुरेश यादव ने कहा कि प्रशासन को बार-बार शिकायत दी गयी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. बरटोला निवासी कमता प्रसाद और दिलीप भारती ने कहा कि दिन-रात हाइवा चलने से दंतार से पखा मोड़ तक आना-जाना कठिन हो गया है.

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाये और सड़क की मरम्मत कराये. यह केवल सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि जनसुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा का गंभीर मुद्दा है. यदि समय रहते कदम नहीं उठाये गये तो बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >