सिमरिया. प्रखंड के बेलगड्डा गांव में कुछ दिन पूर्व वज्रपात से जयंती कुमारी की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना मिलने पर सांसद कालीचरण सिंह सोमवार को बेलगड्डा गांव पहुंचे और मृतका के पति रोहन साहू व परिजनों से मिले. उन्हें ढांढ़स बंधाया. सांसद ने आर्थिक सहयोग के रूप में 10 हजार रुपये दिये. सांसद ने सरकारी स्तर पर मदद दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया नरेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, उप मुखिया दामोदर गोप समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
