सिमरिया. प्रखंड के शीला चौक पर लगी हाइमास्ट लाइट पिछले छह माह से खराब है. इससे शाम होते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है. दुकानदार, ग्राहक व राहगीरों को परेशानी हो रही है. हाइमास्ट लाइट दो साल पहले तत्कालीन विधायक किशुन दास ने लगवायी थी. कुछ दिन जलने के बाद लाइट खराब हो गयी. स्थानी सुरेश कुमार, नीतेश यादव, निरंजन प्रसाद कुशवाहा, प्रशांत सिंह, विवेक सिंह, भोला सिंह, छोटी पासवान ने कहा कि लाइट नहीं जलने से परेशानी हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
