चतरा. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत चिकित्सकों व पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शनिवार को सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग में साक्षात्कार किया. यह नौ अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के तहत 11 मेडिकल ऑफिसर, 21 विशेषज्ञ चिकित्सक, 12 जीएनएम, 12 फार्माशिष्ट, छह लैब टेक्निशियन, दो ओटी असिस्टेंट, दो एक्सरे टेक्निशियन, दो हॉस्पिटल मैनेजर समेत अन्य पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है. उपायुक्त ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को ऊंचाई देने के उद्देश्य से डीएमएफटी के तहत चिकित्सकों की बहाली की जा रही है. जिले के हर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, सीएस डॉ जगदीश प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
