गिद्धौर. प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर एसडीओ सन्नी राज व एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल रविवार की देर शाम गिद्धौर पहुंचे. उन्होंने ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर समेत दुआरी व गांगपुर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. पूजा समिति अध्यक्षों को पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी करने का निर्देश दिया. नवमी के पूजन के दिन महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग लगाने की बात कही. वहीं वॉलेंटियर्स को तैयार रख निगरानी करने आदि की जानकारी दी. इसके बाद मुख्य चौक पर दुकानों में पेट्रोल व गुटखा नहीं बेचने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, सीओ ऊदल राम, थाना प्रभारी शिवा यादव समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
