हंटरगंज. नवरात्र को लेकर प्रसिद्ध कौलेश्वरी पर्वत का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. यहां शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी. माता कौलेश्वरी का भव्य श्रृंगार किया गया. सुबह-शाम मां की आरती उतारी जा रही है. यहां कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यहां माता के दर्शन के लिए झारखंड, बिहार व बंगाल से श्रद्धालु पहुंच रहे है. यहां विजयादशमी तक मेला का आयोजन हो रहा है. बड़ी संख्या में साधक यहां साधना करते है. यहां लोग घंघरी-दंतार, हंटरगंज के तलहटी से पहाड़ पर पहुंचते हैं और आराधना करते हैं. कौलेश्वर पहाड़ के अलावा प्रखंड के कई मंदिरों, पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. चारों ओर भक्ति का माहौल है. मंत्रोच्चार व भक्ति गीत से माहौल गुंजायमान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
