गिद्धौर.थाना समीप जिला खनन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.जिसमे 5 दर्जन छोटे बड़े वाहनों की कागजात की जांच किया.साथ बाइक चालक के हेलमेट,ट्रिपल लोड,लाइसेंस समेत अन्य की जांच किया.इस दौरान 22 बाइक,1 ट्रैक्टर तथा 2 ट्रक का ऑनलाइन चालान काटा गया।जिससे 38 हजार रुपए का ऑनलाइन राजस्व की वसूली किया गया.मौके पर डीटीओ विभाग के संतोष कुमार यादव,पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलखो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
