चतरा. जितनी मोड़-नावाडीह पथ स्थित डहुरी कैनाल का गार्डवाल लगातार हो रही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है. गार्डवाल व पुल का निर्माण डहुरी डैम बनने के दौरान हुआ था. पुल भी संकीर्ण है, जिससे आवागमन मेें लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस पथ से पत्थलगड्डा, गिद्धौर व सदर प्रखंड के लोग जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं. वहीं यात्री वाहनों का भी परिचालन होता है. ग्रामीणों के अनुसार समय रहते गार्डवाल की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब गार्डवाल की मरम्मत कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
