बुनियादी विद्यालय में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

एकल अभियान अंचल, चतरा के तत्वाधान में संच सिमरिया की ओर से सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिमरिया. बुनियादी मध्य विद्यालय में सोमवार को एकल अभियान अंचल, चतरा के तत्वाधान में संच सिमरिया की ओर से सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बीएसएफ के जवान दुर्गेश उरांव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं मासिक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया. आचार्यों के बीच श्यामपट्ट, कॉपी, किताब का वितरण किया गया. मौके पर एसआइ दिलीप रजक, संच अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव सिद्धेश्वर सिंह, अंचल प्रमुख प्रेम राम, प्रशिक्षक भरत सिंह, संजय सिंह व 30 विद्यालय के आचार्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >