आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

प्रखंड के चंद्री गोविंदपुर पंचायत के बड़ा आहर में डूब जाने से पचमो गांव निवासी कैलाश सिंह (50) की मौत हो गयी.

प्रतापपुर. प्रखंड के चंद्री गोविंदपुर पंचायत के बड़ा आहर में डूब जाने से पचमो गांव निवासी कैलाश सिंह (50) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. शनिवार की शाम बड़ा आहर की ओर वह घूमने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गयी. उसकी पत्नी कमला देवी भी मानसिक रूप से कमजोर है. मृतक की एक बेटी है, जो चेन्नई में रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >