इटखोरी. बक्सा नदी के तेज बहाव में बहे इटखोरी निवासी अशोक शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा का सुराग छठे दिन भी नहीं मिला. सोमवार को भी उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने काफी खोजबीन की. इस दौरान मुड़िया, बंदा, तमासिन, हरियोखाप, हदहदवा समेत कई स्थानों से गुजरनेवाली मोहाने नदी में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. मालूम हो कि सोनू शर्मा दो अक्टूबर को नदी की तेज धार में बह गया था. इस संबंध में एसडीओ जहूर आलम ने कहा कि एनडीआरएफ को आज भी पत्र लिखा गया है. स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
