इटखोरी. बक्सा नदी की तेज धार में बहे सोनू शर्मा का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. रविवार को भी परिजनों व ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. पत्नी अपने पति के आने का इंतजार कर रही है. स्थानीय लोगों ने मोहाने नदी के दोनों किनारे तक खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला है. मालूम हो कि दो अक्तूब को नदी उफान पर था. इसी दौरान वह तेज धार में बह गया था. रविवार को एसडीओ जहूर आलम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल का स्विच ऑफ था. पीड़ित परिवार के अनुसार प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है. स्थानीय पदाधिकारी औपचारिकता निभाकर वापस लौट आते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
