प्रतापपुर. सांसद कालीचरण सिंह रविवार को प्रतापपुर पहुंचे और ग्रामीणों से मिले. ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने सोनवर्षा देवी मंडप से आइटीआइ कॉलेज भवन मार्ग की जर्जर अवगत कराया. सांसद ने उपायुक्त से दूरभाष से बात कर डीएमएफटी मद से सड़क निर्माण कराने को कहा. इसके बाद सांसद बभने गांव में नरेश भारती के पिता पुण भारती के ब्रह्मभोज में शामिल हुए. उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, मुकेश सिंह, सावन कुमार, चंदन दास, विनय सिंह समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
