मां भद्रकाली मंदिर में माता का हुआ श्रृंगार

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भद्रकाली मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी. मंगलवार को मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही.

इटखोरी. शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भद्रकाली मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी. मंगलवार को मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. सुबह चार बजे से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. पट खुलते ही दर्शनार्थियों ने मां के दर्शन किये. नवरात्र के अवसर पर मां भद्रकाली का विशेष श्रृंगार पूजन किया गया. कोलकाता से विशेष फूल मंगाकर माता को चढ़ाया गया है. अलग-अलग किस्म का माला पहनाया गया है. पूरा मंदिर जय माता दी के जयघोष से गूंजायमान रहा. रोजाना संध्या को महाआरती की जा रही है. आरती में कई क्षेत्रों के लोग शामिल हो रहे हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. पूरा परिसर आधुनिक लाइटों से जगमगा रहा है. शाम होते ही मंदिर परिसर का दृश्य बदल जाता है. रंग बिरंगे बत्तियों से गुलजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >