चतरा. विधायक जनार्दन पासवान शारदीय नवरात्र के महाष्टमी को कई पूजा पंडाल पहुंचे और माता भवानी के दर्शन किये. इस दौरान दुर्गा माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. विधायक सदर प्रखंड के रक्सी गांव के अलावा कई गांवों में स्थित पूजा पंडालों में गये और समिति के सदस्यों से भी मिले. मौके पर कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
