टंडवा. डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ. परीक्षक शिक्षक विक्रम कुमार पासवान, उमेश कुमार, रितेश कुमार, भागीरथ कुमार महतो व पर्यवेक्षक शिक्षिका बिंदु कुमारी, सोनी कुमारी, सीमा नायक, सुमन कुमारी, स्नेहा कुमारी, करिश्मा कुमारी, रिया कुमारी, ममता कुमारी के देखरेख में प्रतियोगिता हुई. इसमें लेवल एक में कक्षा दो की मानवी प्राची प्रथम, कक्षा दो की रिया कुमारी द्वितीय व कक्षा दो की प्राची कुमारी गुप्ता एवं रुद्र सोनी संयुक्त रूप से तृतीय रहे. लेवल दो में कक्षा पांच के रोशन कुमार प्रथम, शिवम् कुमार एवं प्रियांशु कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा पांच के हीरामन कुमार तृतीय स्थान पर रहे. लेवल तीन में कक्षा आठ के सोनू कुमार प्रथम, कक्षा सात के आदर्श कुमार पासवान द्वितीय एवं कक्षा सात के अरुण कुमार तृतीय रहे. संस्थान के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है. प्राचार्या सावित्री कुमारी ने भी अपनी बातें रखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
