सिमरिया. प्रखंड के गोवाखुर्द गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार की रात प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी. वृंदावन से आयी साध्वी रश्मि मिश्रा द्वारा रामचरितमानस पर कथा वाचन किया गया. भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का श्रवण करायी. कहा कि आज मनुष्य जीवन की झंझटों से भरा पड़ा है, वह मेरा मेरा का रट लगाये बैठा है, पर किसी का दुःख कम नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे में मुश्किलों से बचने के लिए एक ही उपाय है कि मनुष्य अपना जीवन भगवान के नाम कर दे, सारे कष्ट खुद दूर हो जायेंगे. साध्वी ने कहा कि ईश्वर के बिना संसार मे रहने वाले मनुष्य का कोई भला नही हो सकता है. ईश्वर को ध्यान रखे सारे बिगड़े कार्य सफल हो जायेंगे. मनुष्य को अपने जीवन को भगवान के लिए अर्पित कर देना चाहिए. कथा वाचन के बीच बीच मे संगीत मंडली द्वारा भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. यज्ञ मंडप की परिक्रमा में भी लोगो की भीड़ लग रही है. मौके पर मुखिया सुधीर सिंह, यज्ञ समिति अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह सचिव अलख नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, दीपक कुमार, संरक्षक अम्बिका सिंह, गौतम सिंह, रामलखन सिंह, मनोज सिंह, बिरजू सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, अजित सिंह, अमरेश सिंह, प्रेम ठाकुर, ज्वाला ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, शिवमंगल सिंह, राजेश सिंह, राजेश गंझू सहित यज्ञ समिति के लोग शामिल थे.