चतरा. डीएमएफटी हॉल में रविवार को झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया उपस्थित हुए. समारोह की शुरुआत अतिथियों को माला पहनाकर की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की. मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें. आपसी गुटबाजी से बचें और संगठन के हित में करें. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जनहित में चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने व योग्य लोगों को योजना का शत प्रतिशत लाभ दिलाने को कहा. श्री बेसरा ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य बना. आगामी 15 नवंबर को युवा झारखंड बनेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है. सभी वर्गों को साथ लेकर राज्य को विकसित किया जा रहा है. विपक्ष बेवजह परेशान कर रहा है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे. कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा. अतिथियों ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया. संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू व धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सदस्य मनोज चंद्रा ने किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य पंकज कुमार प्रजापति, नीतीश राणा, देवनंदन साहू, राहुल यादव, रूपेश यादव, अमरदीप प्रसाद, असलम अंसारी, नेमधारी महतो, मो शाहीद, पिंटू सिंह, सलीम अख्तर, इकबाल हुसैन, सिमरिया प्रमुख रोहन साव, कृष्णा साव, उपेंद्र राम, मो गोल्डेन समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
