पूजा पंडाल व डांडिया कार्यक्रम का उदघाटन

शहर के जतराहीबाग स्थित लकलकवानाथ दुर्गा पूजा समिति पंडाल व डांडिया का उदघाटन सोमवार की शाम मुख्य अतिथि उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने किया.

चतरा. शहर के जतराहीबाग स्थित लकलकवानाथ दुर्गा पूजा समिति पंडाल व डांडिया का उदघाटन सोमवार की शाम मुख्य अतिथि उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर किया. पूजा समिति ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. मौके पर एसडीओ जहुर आलम, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, युवा नेता मुकेश भोगता समेत समिति के लोग व अन्य उपस्थित थे. इसके पूर्व डीसी व एसपी ने सिमरिया, टंडवा के कई पूजा पंडालो का निरीक्षण किया. पूजा समितियों को कई निर्देश दिये. विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर दोनों अधिकारियों ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >