चतरा में झामुमो के जिला कार्यालय का उदघाटन

सदर थाना के सामने झामुमो जिला कार्यालय का उदघाटन हुआ.

चतरा. सदर थाना के सामने झामुमो जिला कार्यालय का उदघाटन रविवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय समेत झामुमो नेता फागू बेसरा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. श्री पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए कार्यालय जरूरी है. कार्यालय में सरकार व पार्टी के कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने मदद मिलेगी. मौके पर जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, केंद्रीय सदस्य पंकज कुमार प्रजापति, मनोज चंद्रा, कोषाध्यक्ष नितेश राणा, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, छात्र जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, उपेंद्र राम समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >