शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

टंडवा. प्रखंड के कुड़लौंगा पारगढ़ा में श्री श्री शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसे लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया सीता देवी समेत 1001 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकल कर नगर भ्रमण करती हुई मनातू नदी के तट पर पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. यहां से सभी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. यज्ञ की पूर्णाहुति 13 मई को होगी. रात्रि में आंनद बिहारी शास्त्री का प्रवचन हो रहा है. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष उपेंद्र यादव, सचिव मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, महामंत्री जयराम गंझू, उपाध्यक्ष गोविंद यादव, विकास यादव, निर्मल गंझू, सुभाष भुईयां, जगदेव साव, कुलेश्वर यादव, रामनंदन साव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >