चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा-बगरा मार्ग स्थिति बक्सी जंगल में गुरुवार की शाम खून से लथपथ मिले युवक की शुक्रवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसकी पहचान लातेहार के सासंग गांव निवासी मो मुंतजीर अंसारी के रूप में की गयी. इसके साथ ही उसकी मौत के कारणों का भी खुलासा हो गया. दरअसर युवक के पास खड़ी जिस युवती को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था, वह चतरा के नगवां मुहल्ला निवासी मुंतजीर की प्रेमिका गुलजहां परवीन थी. पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया. युवती ने ही मुंतजीर को प्लानिंग बनाकर लावालौंग बुलाया और हत्या की घटना को अंजाम दिया.इससे पहले पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के अनुसार युवक व युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था. युवती के अनुसार इस बीच मुंतजीर ने प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीर उतारी और वीडियो भी बनाया. बाद में उसे ब्लैकमेलिंग करना शुरू किया. युवती के अनुसार 19 अक्तूबर-2025 को उसकी शादी किसी और जगह तय हुई थी, लेकिन उसका प्रेमी उसे ब्लैकमेलिंग करने लगा. बार-बार वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. तब प्रेमिका ने मुंतजीर को मिलते के लिए बुलाया. उसके पहुंचते ही युवती ने चाकू से कई बार हमला किया, जिससे प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक पहले से शादीशुदा था. उसके कई बच्चे भी हैं. प्रेमिका के अनुसार मानसिक तनाव में वह थी. इसी वह रास्ते में रोड़ा बना हुआ था,तब उसने रास्ते से हटाने का मन बनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
