उधना-गया विशेष ट्रेन का धनबाद तक विस्तार

रेलवे विभाग ने उधना-गया के मध्य चल रही विशेष रेलगाड़ी संख्या 09039/09040 का विस्तार अब 28 सितंबर तक धनबाद जंक्शन तक किया है

झुमरीतिलैया. रेलवे विभाग ने उधना-गया के मध्य चल रही विशेष रेलगाड़ी संख्या 09039/09040 का विस्तार अब 28 सितंबर तक धनबाद जंक्शन तक किया है. इस निर्णय से कोडरमा, पारसनाथ, गया सहित कई मार्गों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रेल प्रशासन के अनुसार यह विस्तार चार जुलाई से 28 सितंबर तक के लिए प्रभावी रहेगा. रेलगाड़ी 09039 हर शुक्रवार को उधना से रवाना होकर धनबाद पहुंचेगी, जबकि 09040 हर रविवार को धनबाद से उधना के लिए प्रस्थान करेगी. कोडरमा से अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त गाड़ी परिवर्तन के सीधे गुजरात के उधना तक की यात्रा कर सकेंगे. लंबे समय से कोडरमावासियों की यह मांग थी कि पश्चिम भारत के लिए एक सीधी रेलगाड़ी उपलब्ध हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >