हंटरगंज. केंद्र सरकार की ओर से 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वस्थ्य नारी सशक्त नारी अभियान के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उदघाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने किया. शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी समेत दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान महादान है. इससे शरीर में स्फूर्ति आती है. रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है. मौके पर बीपीएम संजय सिन्हा, रवि पांडेय, निर्भय कुमार, वरुण सिंह, गौरव कुमार, विनोद सिंह, नवीन सिंह, विकास कुमार, देवानंद कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
