मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को एडीआइपी /आरवीवाइ योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति अभियान रैली की शुरुआत की. कार्यक्रम में मंत्री ने एलिमको की ओर से से सहायक उपकरणों का वितरण लगभग 1300 लोगों के बीच किया. मंत्री ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. वहीं सभागार में सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी और सभी लोगों को नशामुक्त भारत अभियान में जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन बीडीओ हुलास महतो ने किया. मौके पर सीओ परमेश्वर कुशवाहा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष वेदू साव, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, विजय यादव, शंभु सिंह, बसंत साव, सुरेंद्र यादव, अनेश्वर सिंह, भोला यादव समेत आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला समूह की सदस्य व लाभुक समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
