डीसी व एसपी ने बाइक से किया शहर का भ्रमण

दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.

चतरा. दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बाइक से निकले और जवानों के साथ शहर का भ्रमण किया. बाइक रैली एसपी आवास से निकली, जो जतराहीबाग, गंदौरी मंदिर, केशरी चौक, गुदरी बाजार, अव्वल मुहल्ला, बिंड मुहल्ला, खैनी गोला, मेन रोड, मारवाड़ी मुहल्ला, पनसलवा समेत अन्य क्षेत्रों से गुजरी. इस दौरान लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सुरक्षित महसूस करने का संदेश दिया गया. उन्होंने जिलेवासियों को आपसी प्रेम व भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. त्योहार के दौरान खलल डालनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने व आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की बात कही. मौके पर एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, एसआई हरिशचंद्र तिरवार, टीपू अंसारी, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >