तलसा उत्क्रमित विद्यालय में बाल मेला का आयोजन

जनसेवा परिषद हजारीबाग व आइसीआइसीआइ बैंक के संयुक्त तत्वाधान में बाल मेला का आयोजन किया गया.

सिमरिया. प्रखंड के उत्क्रमित मवि तलसा में शनिवार को जनसेवा परिषद हजारीबाग व आइसीआइसीआइ बैंक के संयुक्त तत्वाधान में बाल मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में तलसा, बेंदवा, सोंस, बांजी, अमगावां, पीरी, हांहे, टूटकी व लुपुंगा के तीन से छह वर्ष के 153 बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राज्य समन्वयक आरके आनंद, प्रखंड समन्वयक जुली कुमारी, मुखिया उमेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक ऋषभ कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था की ओर से कुपोषित बच्चों व ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रूप से स्वस्थ 20 बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये. मौके पर पंसस सुशील हेरंज, सीएचओ ममता कुमारी, राजेश प्रसाद, संस्था कर्मी सुरेश रविदास, विवेक कुमार, खुशबू कुमारी, शेखर कुमार, नरेश महतो, कुलदीप भोगता के अलावा सेविका, सहिया, वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >