प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के सिलदाहा के पास शराब के साथ पकड़े गये दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में गया (बिहार) के बांकेबाजार थाना निवासी सूरज कुमार गोस्वामी व शिवकुमार चौधरी शामिल हैं. थाना प्रभारी के अनुसार दोनों स्कॉर्पियों से जा रहे थे. तलाशी के क्रम में 144 बोतल अवैध शराब जब्त की गयी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
