विधायक ने ककहिया में घर ध्वस्त करने का मामला विस में उठाया

विधायक जर्नादन पासवान ने मंगलवार को विधानसभा में कुंदा प्रखंड के ककहिया गांव में वन विभाग द्वारा बुलडोजर चला कर घर ध्वस्त करने का मामला उठाया.

04 सीएच 11- विस में बोलते विधायक. चतरा. विधायक जर्नादन पासवान ने मंगलवार को विधानसभा में कुंदा प्रखंड के ककहिया गांव में वन विभाग द्वारा बुलडोजर चला कर घर ध्वस्त करने का मामला उठाया. विधायक ने कहा कि आजादी के पूर्व से वहां रह रहे लोगों को उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा के द्वारा बुलडोजर चला कर लोगो का घर ध्वस्त कर बेघर किया गया. आज लोग फटेहाल में रह रहे है. कहा कि वहां रहने वाले लोगों का खतियान व रसीद अपडेट है. डीएफओ ने नियम कानून को ताख पर रख कर कानून को हाथ में लेकर कार्रवाई की. ऐसे पदाधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. विधायक ने कहा कि सरकार एक ओर आदिवासियों को जमीन देकर बसाने का काम कर रही है, तो वही दूसरी ओर डीएफओ उजाड़ने का काम कर रहे है. ककहिया गांव में कई सरकार संसाधन स्कूल है, जहां गांव के बच्चे पढ़ते हैं. कई कुआं, तालाब स्थित है. कई लोगो को पीएम आवास भी दिया गया. उसे भी बुलडोजर लगा कर तोड़ा गया. आज लोग स्कूल व खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक लगा कर रह रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >