04 सीएच 9- सड़क पर फेंका टमाटर.
चतरा. जिले में लगातार टमाटर का दाम गिर रहा है. जिससे किसान निराश व परेशान है. टमाटर की खरीदारी नहीं होने से किसान जहां तहां गड्ढों में फेंक रहे है. शुक्रवार को शिला व शनिवार को पत्थलगड्डा के साप्ताहिक बाजार में टमाटर की खरीदारी नहीं होने पर किसान बाजारटांड़ में ही टमाटर फेंक कर चले गये. स्थानीय लोगो ने जेसीबी लगा कर टमाटर को गड्ढे में डाल दिया. टमाटर एक-दो रुपये किलो बिक रहा है. बाहर से व्यापारी टमाटर खरीदने नहीं पहुंच रहे है. कई किसान खेतो में ही टमाटर को छोड़ दिया है. जिसके कारण टमाटर सूख कर खेतो में ही बर्बाद हो रहा है. इस बार किसानो को टमाटर की अच्छी कीमत नहीं मिलने से लाखो रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. जिले में सबसे अधिक टमाटर की खेती सिमरिया, पत्थलगड्डा, गिद्धौर, लावालौंग, सदर प्रखंड समेत अन्य प्रखंडो में की जाती है. पत्थलगड्डा के नावाडीह के किसान रामसेवक दांगी ने कहा कि करीब एक एकड़ में टमाटर लगाया था. सही दाम नहीं मिलने से खेतो में ही टमाटर छोड़ दिया है. 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. सिमरिया प्रखंड के मथिया गांव के किसान संजय यादव ने बताया कि बड़ी उम्मीद के साथ महंगा बीज लेकर टमाटर लगाया था, लेकिन खरीदार नहीं मिलने के कारण काफी नुकसान हो रहा है. इस बार बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की गयी थी. यूपी, बिहार, बंगाल से बड़ी संख्या में व्यापारी टमाटर की खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार टमाटर खरीदने नहीं पहुंच रहे है. जिससे किसानो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
